देशदेश-विदेशराजनीति

कांग्रेस पार्टी को लगा तगड़ा झटका, विधायक किरण और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

हरियाणा. हरियाणा में विधासभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. तोशाम विधानसभा से विधायक किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. वहीं अब अटकलें लगाए जा रहे है कि दोनों कल बीजेपी में शामिल हो सकती हैं.

श्रुति चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट शेयर किया कि , “चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह जी की विचारधारा पर चलते हुए क्षेत्र और राज्य का विकास करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहेगी.”

दरअसल, तोशाम से विधायक किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से तीन बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं. 2009 के चुनाव में श्रुति चौधरी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 2014 और 2019 के चुनाव में वह बीजेपी प्रत्याशी धर्मबीर सिंह से हार गई थीं. इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने श्रुति चौधरी का टिकट काटकर राव दान सिंह को दे दिया. टिकट देने के बाद से श्रुति चौधरी और उनकी मां किरण चौधरी नाराज चल रही थीं.

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button