छत्तीसगढ़
कांग्रेस सांसद व प्रदेश अध्यक्ष ने ली प्रेस वार्ता, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर की बात

संवाददाता : संजीत कर्मकार
जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली है, उस संबंध मे बस्तर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर के राजीव भवन मे पत्र वार्ता किया।
बस्तर सांसद ने कहा की यह यात्रा देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी, भारत जोड़ो यात्रा फेस 1 के सफल होने के बाद यह फेस 2 की यात्रा है, जो की 14 जनवरी को राहुल गाँधी के नेतृत्व मे मणिपुर के ईनफ़ाल् से शुरू होगी और मुंबई मे समाप्त होने से पहले देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।
यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों व 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों मे लगभग 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।



