VIRAL NEWS
Manendragarh Breaking : कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के गार्ड ने ग्रामीण से की मारपीट

मनेन्द्रगढ़ @ अशोक श्रीवास्तव । भरतपुर सोनहत से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के गार्ड ने ग्रामीण से मारपीट की। भरतपुर सोनहत विधानसभा के माड़ीसरई में मारपीट की घटना हुई । बच्ची के इलाज के लिए विधायक के पास गुहार लगाने गए पिता से विधायक के गार्ड ने मारपीट की।

बच्ची के पिता को विधायक से मिलने न देने को लेकर विवाद हुआ । श्यामता अहिरवार नाम के युवक से गार्ड ने मारपीट की । जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह ने पूरे घटना की निंदा की । उन्होंने कहा कि विधायक गुलाब कमरो अहंकारी हो गए है।



