छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरहमर प्रदेश/राजनीति

प्रदेश में हर बड़ी आपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ : किरण सिंह देव

रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध और अराजकता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर बड़ी आपराधिक घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ है और यह पार्टी प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, “जहां भी अपराध या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस का हाथ है।” देव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता को अस्थिर करने के लिए षड्यंत्र रच रही है और इस पूरे खेल का उद्देश्य भय और आतंक का वातावरण निर्मित करना है।

दामाखेड़ा और बलौदाबाजार की घटनाओं में कांग्रेस कनेक्शन

किरण देव ने दामाखेड़ा में हुए कबीरपंथ के आचार्य के निवास पर हमले का जिक्र करते हुए इसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना का आरोपी कांग्रेस का एक सक्रिय कार्यकर्ता है, जिसका उल्लेख स्वयं प्रकाशमुनि साहेब ने भी किया है। इसके अलावा, बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाने की घटना में भी कांग्रेस के विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता संलिप्त हैं। देव के अनुसार, अदालत ने इस मामले में आरोपियों को जमानत देने लायक भी नहीं माना, जो दर्शाता है कि इनके खिलाफ मजबूत साक्ष्य मौजूद हैं।

सूरजपुर और केशकाल की घटनाओं में कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष ने सूरजपुर में एनएसयूआई के नेताओं पर जघन्य हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसी हिंसात्मक गतिविधियों को प्रायोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि केशकाल में भी युवा कांग्रेस का ब्लॉक उपाध्यक्ष नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है, जो बताता है कि कांग्रेस के नेताओं का आपराधिक गतिविधियों से संबंध है।

अशांति फैलाने की अनुमति नहीं देगी भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रदेश में कोयला, शराब, पीएससी और महादेव घोटालों में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दामाखेड़ा में कबीरपंथ पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों को, चाहे वह कितने भी बड़े नेता क्यों न हों, सलाखों के पीछे भेजे बिना भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button