छत्तीसगढ़

नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस की प्रेस वार्ता, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

Congress holds press conference over NEET paper leak; expresses concern for students' future.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बुधवार को राजीव भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक, विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। युवाओं को मेहनत के बावजूद न्याय नहीं मिल रहा है और भर्ती प्रक्रियाओं में भी लगातार देरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रही है।

नेताओं ने मांग की कि परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

 

प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रिपुजित सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास(छोटू बंगाली), जिला कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, संजीत राजा चौबे, प्रेमसागर सिंह, नवीन गुप्ता, बुद्धदेव पोया, अरुण दास, रीना कुजूर, संतन भगत, कर्मदयाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button