राम मंदिर चोरी मामले में कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता
Congress holds press conference on Ram Mandir theft case.
लोकेशन,दुर्ग छत्तीसगढ़
रिपोर्टर ,जस्सू
दुर्ग। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने भाजपा को घेरते आस्था के नाम पर राजनीति, चढ़ावे के नाम पर लूट अब भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा भी BJP-RSS की राजनीतिक लूट का शिकार होने का आरोप लगाया इतना ही नहीं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के करोडों भारतीयों की आस्था, सस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक को ठेस पहुंचाया है।
वियो,,,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनरतले दुर्ग में कांग्रेसियों ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में RSS और बीजेपी को आड़े हाथ लेते जमकर आरोप लगाया है इस दौरान बकायदा दुर्ग के राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोडों भारतीयों की आस्था, सस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश के कोने-कोने से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं और श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई, अपने नहने, अपनी बचत और अपनी श्रद्धा लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए। भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार के संगठनों ने लगभग तीन दशकों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की, देश के गरीब व मध्यम वर्ग से राम के नाम पर चंदा एकत्र किया और इसी आंदोलन के आधार पर सत्ता प्राप्त की। आज वही करोड़ों रामभक्त यह पूछने को मजबूर हैं कि भगवान राम के नाम पर जुटाया गया चंदा और चढ़ावा आखिर किसके संरक्षण में लूटा गया?
इस दौरान दुर्ग के राजीव भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश महामंत्री पूर्व प्रभारी जिला दुर्ग गिरीश देवांगन ने कहा कि जी यह केवल आर्थिक घोटाला नहीं है। यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ किया गया घोर विश्वासघात है। भाजपा राम द्रोही है. उसने पहले चंदा में हेराफेरी करवाया अब चढावा में चोरी। भाजपा ने राम मंदिर के निर्माण के समय रामशिला पूजन के नाम से जो 14000 करोड रू. से अधिक राशि एकत्रित हुआ था। उसका जवाब आरएसएस एवं भाजपा के लोग नहीं दे पाये। उनके ही सहयोगी नेताओं ने ही राम मंदिर निर्माण के समय एकत्रित किये चंदे का आरोप लगाया था। जिन लोगों ने मंदिर बनाने के नाम पर चंदा में हेराफेरी किया था वही लोग मंदिर बनने के बाद चढ़ावे में हेराफेरी करने लगे, इन सबकी पृष्ठ भूमि आरएसएस और भाजपा की रही है। कहा जा सकता है इन घोटालों को आरएसएस भाजपा का संरक्षण रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन बड़े सवाल खड़े कर पांच सूत्रीय मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सवालों में घेरा है। वही इस अवसर पर तीनों जिलों के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल,मुकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।



