छत्तीसगढ़

बलरामपुर में कांग्रेस का पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर जताया विरोध

Congress holds a foot march in Balrampur; protests by burning an effigy of the Chief Election Commissioner.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से शहीद चौक (चांदो चौक) तक पैदल मार्च निकाला।

पैदल मार्च के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद पार्क पहुंचे, जहां महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक वाचन किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा बेहद महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष रिपुजित सिंह, प्रशांत विश्वास उर्फ छोटू बंगाली, कांग्रेस नेत्री एवं सरपंच संस्कृति रक्सेल, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजा चौबे, अजय गुप्ता, विश्वजीत सिंह देव, विकास गुप्ता, अजय सोनी, जितेंद्र गुप्ता, अमित यादव, राजेंद्र भगत, बुद्धदेव पोया, देवनारायण मरावी, विंदेश्वरी गुप्ता, मोहन सिंह, अरुण दास, अश्वनी यादव, जयराम सिंह, लालसाय मिंज, अरुण अग्रवाल, रामदेव जगते, लक्ष्मण पाल, मुन्ना गुप्ता, संतोष यादव, इंतखाब अंसारी, अब्दुल्लाह खान, सुनील तिर्की, कीर्तन, राजेश गुप्ता, लवकुश सिंह, रीना कुजूर, वर्जीनिया कुजूर, खसरु बुनकर, विवेक सिंह, कृपा शंकर, प्रेम सागर सिंह, जसिम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button