छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया प्रेस वार्ता
Congress held a press conference regarding the poor arrangements of the health department

विधायक निधि से प्रदत्त 32 लाख का सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस ऑफिस का शोभा बढ़ा रही है जनता को इसका लाभ नहीं मिल पाना शासन प्रशासन की लापरवाही – मोहन मरकाम
9-9 एम्बुलेंस ऑफिस मे धूल खा रही है और मरीज परिजनों को एम्बुलेंस के भटकना पड़ता है, जिला मुख्यालय मे पोस्टमार्डम स्वीपर नहीं होना प्रशासन की लापरवाही है – कांग्रेस
कोंडागांव – कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन मे कोंडागांव स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का उजागर करते हुए प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार मे कोंडागांव सहित सम्पूर्ण प्रदेश मे स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है जनता परेशान हैँ।मोहन मरकाम ने कहा कोंडागांव जिले को हमारी सरकार के दौरान विधायक निधि से सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस 32 लाख की लागत से प्रदत्त किया गया था जिसका ट्रेम्पेरी रजिस्ट्रेशन एक साल का था जिसका पुनः रजिस्ट्रेशन कराना विभाग की जिम्मेदारी थी जो की आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है जिसके चलते जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है यह केवल एक एम्बुलेंस ही नहीं है विभिन्न मदों से प्रदत्त सीएमएचओ ऑफिस मे ऐसे 9 एम्बुलेंस ख़डी धूल खाते हुए ऑफिस की शोभा बढ़ा रही हैँ और जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस्तर विकास प्राधिकरण से 16 जनवरी 2021 को प्रदत्त एम्बुलेंस है रूबर्न मिशन के तहत 16 जनवरी 2021 को प्रदत्त एम्बुलेंस है एल डब्लयु योजना के तहत 14 जून 2018 को प्रदत्त एम्बुलेंस है डीएमएफटी से 2017 को प्रदत्त शववाहन है सांसद निधि से 31 सितंबर 2018 को प्रदत्त एम्बुलेंस है बोलेरो प्लस शव वाहन है 27 दिसंबर 2019 को प्रदत्त है विधायक निधि से रांधना एवं अनतपुर हेतु 27 अप्रैल 2018 को प्रदत्त एम्बुलेंस हैँ जो की प्रशासन की लापरवाही विभाग की कमजोरी के चलते रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया और जनता को समर्पित यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा की योजना का लाभ आमजनता को नहीं मिल पा रहा है। हम स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग करते हैँ कोंडागांव की जनता के हित को ध्यान मे रखकर दी गयी एम्बुलेंस का लाभ जनता को मिल सकें इस ओर कार्य करेंगे प्रशासन की लापरवाही को न दबाते हुए जनता के हित मे कार्य करेंगे।कोंडागांव जिले के गांव गांव से मरीज परिजनों को कई दफे एम्बुलेंस के लिए भटकते देखा जाता है जबकि 9-9 एम्बुलेंस विभाग मे धूल खा रहें यह बड़ी दुःख की बात है कांग्रेस पार्टी ऐसे लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जनहित मे कदम बढ़ाने की मांग करती है कोंडागांव जिला अस्पताल गंदगी का अम्बार बन गया है सुध लेने वाला कोई नहीं है डॉक्टर्स की कमी है डीएमएफटी फंड से नियुक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को 4 माह से वेतन नहीं मिल रहा है ट्रिपल इंजन की सरकार मे पोस्टमार्डम के लिए एक स्वीपर नहीं है माकड़ी से बुलाना पड़ता है अन्य जगहों से बुलाना पड़ता है हमेशा परिजनों को भटकना पड़ता है यह कैसा सुशासन है क्या यही है मोदी की गारंटी। शासन प्रशासन को जनहितों को ध्यान मे रखते हुए स्वीपर की नियुक्ति तत्काल करनी चाहिए जिला मुख्यालय मे एक स्वीपर की भर्ती अगर शासन नहीं कर पा रही है तो बड़ी शर्मा की बात है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, महामंत्री रितेश पटेल,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष द्वय तरुण गोलछा, वर्षा यादव,जिला सचिव उमर मेमन,सनी चोपड़ा, रविन्द्र दीवान सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।



