कांग्रेस ने की तमिलनाडु के बिजली मंत्री के कार्यालय में तलाशी के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के दुरुपयोग की निंदा, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा – ये डराने-धमकाने और परेशान करने के लिए मोदी सरकार की बेशर्मी से भरी कोशिशें

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि तमिलनाडु के बिजली मंत्री थिरु वी. सेंथिल बालाजी के कार्यालय में तलाशी के लिए एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के घोर दुरुपयोग की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि ये डराने-धमकाने और परेशान करने के लिए मोदी सरकार की बेशर्मी से भरी कोशिशें हैं। राजनीतिक विरोधियों के ख़िलाफ़ जांच एजेंसियों का इस तरह से खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग मोदी सरकार की पहचान रही है।

इस तरह की हरकतें विपक्ष को चुप कराने में कामयाब नहीं होंगी बल्कि ये मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ अपने लोकतांत्रिक संघर्ष को जारी रखने के विपक्ष के दृढ़ संकल्प को और मजबूत करती हैं।

Exit mobile version