कांग्रेस प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विकास को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के बीच

रिपोर्टर : चंकी तिवारी

जांजगीर चाम्पा। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भाजपा दोनों प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क में लगे हुए हैं और अपनी-अपनी पार्टी की गारंटी को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जांजगीर चाँपा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया कार्यक्रताओं के साथ गांव-गांव जाकर मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने आम जनता से अपील करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ बिजली बिल हाफ किसानों से 20 कुंटल धान खरीदी किया अबकी बार महिला पुरुष युवा वर्ग किसानों के लिए सरकार ने 5 न्याय घोषणा पत्र लाया है, जिसमें प्रत्येक महिलाओं को 1 लाख युवाओं को नौकरी किसानों को उनके फसल की पूरी कीमत मिलेगी।

उन्होंने कहा की भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, मुख्य मंत्री के गांव में युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। मजदूर युवा वर्ग किसानों का शोषण कर रही है, लाखों करोड़ों के घोटाला करने वाले भाजपा में शामिल होते हैं, उनके दाग धुल जाते हैं एक तरफ मोदी कहते हैं। भ्रष्टाचार बढ़ने नहीं दूंगा ना खाने दूंगा ना खाऊंगा ऐसे कहने वाले मोदी के पार्टी में भ्रष्टाचार करने वाले अनेक लोग शामिल होकर बेदाग हो रहे हैं। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा देश हित में कार्य कर रही है या अहित में जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष युवा वर्ग ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने आश्वासन देते हुए कहा कांग्रेस की गारंटी पर हमें पूरा भरोसा है।

Exit mobile version