लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद के देवभोग में बहुप्रतीक्षित बेलाट नाला पर पुलिया निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने देवभोग के नेशनल हाइवे जाम कर दिया। क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव और जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा इसका नेतृत्व कर रहे थे। 1 घंटे जाम और धरना के बाद कांग्रेसियों ने ज्ञापन सौंपा है।निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन को चेतावनी भी दे दिया है विधायक ने प्रदर्शन को लेकर दो टूक कहा है कि ये अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है, विधायक का आरोप है कि पिछली सरकार ने 429 लाख की मंजूरी पिछली सरकार ने दिया था, अफसरों ने समय पर टेंडर कॉल नहीं किया। नेताओं का आरोप है कि पुराने एसोआर दर पर ही टेंडर कॉल किए जा रहे, क्षेत्र की चिंता है तो सरकार प्राक्कलन अपग्रेड कर कोल कर निर्माण कार्य को पूर्ण कराए। आपको बता दे कि देवभोग मुख्यालय को 36 गांव से जोड़ने वाले बेलाट नाले में पुल के अभाव बरसात भर हादसे होते है और आवागमन प्रभावित होते रहता है,जिसे लेकर क्षेत्र में आक्रोश पनप रहा है।