कनाडा में विश्व शांति के लिए निकाले गए पदयात्रा के समर्थन में हुआ सम्मेलन सभा

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद में एकता परिषद जन संगठन ने कनाडा में विश्व शांति के लिए निकाले गए पदयात्रा के समर्थन में गरियाबंद जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में सम्मेलन सभा का आयोजन किया। यह पदयात्रा जन संगठन के संस्थापक पीवी राजगोपाल के नेतृत्व में निकाली गई है।
सम्मेलन में क्षेत्र भर के आदिवासी समुदाय के लोग भारी संख्या में जुटे और राज्यपाल व सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय के पानी को महासमुंद जिले ले जाने के लिए चल रही तैयारी का विरोध किया है। संगठन की मांग है कि जिले के इस सबसे बड़े जलाशय के पानी से जिलेवासी ही वंचित रह जाते हैं। ज्ञापन में हक के लिए लड़ रहे आदिवासी समुदाय के लोगो को मूलभूत सुविधा दिलाने को मांग की गई है। कृषि, स्वास्थ्य योजना के अलावा ग्रामीण अंचल में आवागमन की सुविधा के लिए पुल–पुलिया पर विशेष ध्यान देने की मांग रखी गई है।



