छत्तीसगढ़

पी एम आवास को जल्द तक पूरा करें : सीईओ

रिपोर्टर : रवि गांधरला

बीजापुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को जिले में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार ने जनपद सीईओ, एसडीओ आरईएस, पीएम आवास समन्वयक सहित मैदानी अमले को अपूर्ण आवासों को शत प्रतिशत जल्द से जल्द पूरा करने निर्देशित किए।

जिले में 4449 पीएम आवास के लक्ष्य के विरुद्ध 2925 आवास पूर्ण है, शेष 1524 बचे आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत वार प्रत्येक आवास की अप्रारंभ,प्लिंथ गैप, छत स्तर जिओ टैगिंग, पूर्ण लेवल की जिओ टैगिंग की वस्तु स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button