सभी विस्थापित परिवारों को दिलाएंगे मुआवजा- रामविचार नेताम

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम पड़ोसी राज्य में बन रहे सिचाई परियोजना उत्तरप्रदेश अमवार डेम का निरीक्षण किया। साथ ही विस्थापित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल माहामंत्री दिनानाथ यादव, जिला पंचायत सदस्य राम चरितर सोनवानी, पूर्व जिला मंत्री बलवंत सिंह, मुंशीराम, हृदय नारायण गुप्ता, धिरेद्र शर्मा, चाणक्य यादव एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष और महामंत्री ने सभी से मुलाकात की ।

इस अवसर पर रामविचार नेताम ने कहा कि अमवार बांध से प्रभावित परिवार जिनकी मुआवजा राशि नहीं मिल पाया है, उन सभी परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी खड़ी है , हम तत्काल उच्च अधिकारियों से बात कर जितने भी परिवार का मुआवजा की राशि वितरण नहीं हुआ है, सभी को राशि दिलवाएंगे l




