आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने श्रमिकों से किया सीधा संवाद

Commissioner Taran Prakash Sinha held a direct dialogue with the workers.

ग्राम खंडुआ में श्रमिकों से मिलकर रोजगार, मजदूरी भुगतान और कार्यस्थल की सुविधाओं की ली जानकारी

ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर। वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वीबी-जी रामजी के आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास के दौरान जनपद पंचायत सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत खंडुआ में संचालित कच्ची सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर नियोजित श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

आयुक्त श्री सिन्हा ने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान की स्थिति, रोजगार की उपलब्धता तथा कार्यस्थल पर मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने श्रमिकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को उनकी मांग के अनुरूप स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उन्हें आजीविका के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर न रहना पड़े।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री सिन्हा ने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों का नियोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता एवं नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे निर्मित परिसंपत्तियों का ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

Exit mobile version