कॉलोनियों का बुरा हाल,नलों से निकल रहे कीड़े और बदबूदार पानी

Colonies in bad shape, with insects and foul-smelling water coming out of taps.

रायपुर। सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेस-वन में लंबे समय से जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नहीं मिलता और सर्दी के मौसम में लोगों को गंदा व बदबूदार पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि पिछले कुछ दिनों से नलों से आ रहे पानी में कीड़े तक दिखाई देने लगे। कई घरों में बाल्टी भरते ही गंदगी और काई साफ नजर आ रही है, जिससे लोगों में डर और नाराजगी है।

रहवासियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से नलों से थोड़ा-थोड़ा गंदा पानी आ रहा था। लेकिन बीते तीन दिनों में स्थिति और बिगड़ गई। पानी की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई कि उसे न पीया जा सकता है और न ही रोजमर्रा के कामों में उपयोग किया जा सकता है। मजबूरी में लोग बाजार से पानी खरीदकर पी रहे हैं। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।

Exit mobile version