फीस बढ़ाए जाने पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों में आक्रोश, कुलपति का पुतला दहन किया

संवाददाता : संजीत कर्मकार

बस्तर। फीस बढ़ोतरी को लेकर नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बस्तर के छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद विश्व विद्यालय के फीस बड़ाने को लेकर सीएसवीटीयू के कुलपति एमके वर्मा का किया पुतला दहन। काफी संख्या में मौजूद छात्रों ने फीस में हुई बढ़ोतरी का विरोध जताते हुए फीस कम करने की मांग की है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बताया गया की सीएसवीटीयू के कुलपति के द्वारा यूनिवर्सिटी के फीस में वृद्धि की गई है। जहां पूर्व में छात्रों को 563 रुपए लिया जाता था, जिसे बढ़ा कर 2014 रु कर दिया गया है।जिसको लेकर छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं छात्रों से कई ऐसे शुल्क भी लिए जा रहे हैं जिनकी सुविधा छात्रों को नहीं मिल रही है।

जिसे कम करने की मांग करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले काफी संख्या में छात्रों ने बस्तर के जगदलपुर शहर शासकीय तकनीकी महाविद्यालय के सामने रैली निकालकर जमकर नारेबाजी की और सीएसवीटीयू के कुलपति एमके वर्मा का पुतला दहन किया है। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

Exit mobile version