मध्यप्रदेश

मीडिया रिपोर्ट पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: 108 एम्बुलेंस कर्मचारी पद से पृथक

Collector takes strict action on media report: 108 ambulance employee removed from post

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। मीडिया में प्रसारित खबर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर रीवा ने 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बजरंग नगर कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर गिर पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।
बताया गया कि एम्बुलेंस समय पर पहुंची, लेकिन ड्यूटी पर तैनात मेडिकल टेक्नीशियन सुधीर कुमार शुक्ला मरीज को अस्पताल ले जाने के बजाय वहां मौजूद लोगों से बहस करने लगा और कथित तौर पर मरीज को मौके पर ही छोड़कर चला गया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने प्रकरण से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक को अवगत कराया। इसके बाद 108 सेवा संचालित करने वाली कंपनी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में 108 संचालन कंपनी ने त्वरित निर्णय लेते हुए मेडिकल टेक्नीशियन सुधीर कुमार शुक्ला को पद से पृथक कर दिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button