गेहूं खरीदी में लापरवाही पर सख्त कलेक्टर, तौल और गुणवत्ता की जांच.. कलेक्टर ने करहिया मंडी गेहूं खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Collector strict on negligence in wheat procurement, checking weighing and quality.. Collector conducted a surprise inspection of Karhiya Mandi wheat procurement center

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

उपार्जित गेहूं की बोरी का कराया तौल, गुणवत्ता भी परखी

रीवा। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को करहिया मंडी स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जित गेहूं की बोरी का अपने समक्ष तौल कराया तथा गेहूं की गुणवत्ता की भी जांच की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदे गए गेहूं का परिवहन तेज गति से कराया जाए। उन्होंने कहा कि अब बड़े किसानों की फसल खरीदी केंद्रों पर पहुंच रही है, जिससे आवक बढ़ गई है। ऐसे में परिवहन व्यवस्था में तेजी लाना जरूरी है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि केंद्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

 

कलेक्टर ने मंडी परिसर में कैन्टीन संचालन सुनिश्चित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया कराने के निर्देश भी दिए। वहीं मंडी परिसर में गंदगी पाए जाने पर संबंधित सफाई एजेंसी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश ताण्डेकर, सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय सहित उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version