छत्तीसगढ़
Balrampur : कलेक्टर ने की मनरेगा कार्यों की समीक्षा

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। बलरामपुर जिले के कलेक्टर रिमीजियुस एक्का ने जिले में संचालित मनरेगा के कार्यों की गहन समीक्षा की।


उन्होंने निजी डबरी, तालाब गहरीकरण, कुआ निर्माण ,चेक डेम, सिंचाई नाली भूमि सुधार आदि कार्यों के प्रगति की जानकारी लेते हुए हितग्राही मूलक कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए l



