छत्तीसगढ़

कलेक्टर मलिक व जिला पंचायत सीईओ ने किया मतदान

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने सपत्नीक आज सुबह 9 बजे शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा के आदर्श मतदान केन्द्र में मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं के साथ लाईन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने यहां की गई व्यवस्था का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक सेल्फी भी ली। जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने भी आज सुबह शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय मचेवा के आदर्श मतदान केन्द्र में सपत्नीक मतदान किया। उन्होंने सेल्फी जोन में आकर अपनी तस्वीरों को कैमरे में कैद किया।  

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button