छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन द्वारा काफी विद कलेक्टर अभिप्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन

Coffee with Collector motivation program organized by the district administration

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबन्द
गरियाबन्द । गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा काफी विद कलेक्टर अभिप्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभा कक्ष में किया गया। मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ा है। जिला पंचायत सभा कक्ष में हुए इस विशेष संवाद कार्यक्रम में बच्चों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से खुलकर बातचीत की। छात्रों ने पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों पर सवाल किए, जिनका अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक समाधान भी बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह, मुस्कान और आत्मविश्वास साफ नजर आया। जिला प्रशासन का कहना है कि इस तरह की पहल से बच्चों का आत्म विश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य की ओर अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ते हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखा जाए ताकि अधिक से अधिक छात्रों को लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button