मोदी जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने सह प्रभारी नितिन नवीन ने राजिम व अभनपुर में ली बैठक

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के रायपुर में आगामी 7 जुलाई को होने वाली आमसभा कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने राजिम विधानसभा में जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ व्यवस्था के संबंध में बैठक की।

इस बैठक में अकलतरा विधायक एवं रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सह प्रभारी दीपक महस्के, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, ज़िला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, ज़िला सहप्रभारी किशोर महानंद, ज़िला अध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेखा सोनकर की उपस्थिति रहे।

प्रदेश सह प्रभारी श्री नवीन ने मंगलवार को ही अभनपुर विधानसभा में जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ व्यवस्था के संबंध में बैठक की। इस बैठक में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला अध्यक्ष टंकराम वर्मा, जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजय शुक्ला एवं अशोक बजाज जी उपस्थित रहे।

प्रदेश सह प्रभारी श्री नवीन ने विश्वासपूर्वक कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यह सभा ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी को सुनने व देखने के लिए प्रदेश की जनता उत्साहित है। श्री नवीन ने सभा में अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जनता से सीधा संवाद करता चाहते हैं। इस कार्यक्रम से सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वासपूर्ण संदेश लेकर लौटें।



