बुधनी विधानसभा सीट के लिए सीएम शिवराज ने भरा नामांकन, अपने कुल देवी देवाताओं से लिया आशीर्वाद

सीहोर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम शिवराज ने पहले नर्मदा पूजन, सलकनपुर और जैत में अपने कुल देवी देवाताओं का पूजन किया.  इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी थे.

शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा की सम्बोधित करते हुए कहा कि, मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं निकला. बल्कि बुधनी और मध्यप्रदेश को बदलने निकला हूं. चुनाव लड़ना और सरकार बनाना, जनता की जिंदगी बनाने का लक्ष्य है. सेवा करेंगे और ऐसी करेंगे कि जमाना याद करेगा कि कोई आया था. शिवराज ने कहा-आज मैं, अपनी जन्मभूमि से नर्मदा मैया, कुल देवता और विजयासन मैया की पूजा-अर्चना कर नामांकन फॉर्म भरने जा रहा हूं.

Exit mobile version