छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरहमर प्रदेश/राजनीति

सीएम साय ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के फरसाबहार विकासखण्ड स्थित सराईटोली पहुंचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर नवनिर्मित अटल चौक पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन कर देश के निर्माण में उनके अतुलनीय सहयोग को स्मरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी के नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button