सीएम साय बेमेतरा जिले को दिए 9 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेमेतरा के नवागढ़ दौरे पर रहे। राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के समापन अवसर में शिरकत करने पहुंचे। बेमेतरा जिला को 209 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दिए।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित , साजा, अहिवारा मुंगेली के विधायक भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा की मार्ग पर हम और हमारी सरकार चल रहे हैं। कि मानव मानव एक समान के समान सबका साथ सबका विकास इसी थीम पर भाजपा भी चल रही है। मुख्यमंत्री ने नवागढ़ कॉलेज में एमकॉम और एमसीसी की नई कक्षा शुरू करने, 300 सीटर ऑडिटोरियम, 10 ग्राम पंचायत को सड़क 10-10 लाख रुपए की राशि और दो नवीन सड़क की मांग को मुख्यमंत्री ने मंच से स्वीकृति प्रदान कर दी। वही दो सड़कों पर बजट में शामिल करने की बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।मुख्यमंत्री को देखने सुनने के लिए पूरे जिले से भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



