देशदेश-विदेशमध्यप्रदेश

सीएम मोहन यादव के पिता आज पंचतत्व में होंगे विलीन, उज्जैन पहुंचेंगे पक्ष.विपक्ष के कई नेता

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेता भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उईक, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेता समेत प्रदेश के कई बड़े अधिकारी उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा उज्जैन और आसपास के इलाके से भी बड़ी संख्या में लोग पूनम चंद यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

दरअसल, सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार रात को निधन हो गया था। वे 100 साल थे और पिछले करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ थे। उनका उज्जैन के फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी अस्वस्थता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके बेटे डॉक्टर मोहन यादव भी हाल ही में उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। सोमवार को बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन भी अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी।

जानकारी के अनुसार पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा आज बुधवार को सुबह 11.30 बजे उनके निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा, उज्जैन से शुरू होगी। उनका अंतिम संस्कार शिप्रा तट भूखीमता मंदिर के पास होगा। पिता के निधन की सूचना मिलने पर सीएम यादव मंगलवार रात को ही उज्जैन पहुंच गए थे। स्वर्गीय पूनमचंद यादव को आखिरी नमन करने और उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल होगी।

पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सीएम यादव के पिता पूनमचंद के निधन की जानकारी सामने आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लिखा- मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दे।

जीवन की अपूरणीय क्षति

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा- ‘सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, लेकिन उनके आशीर्वाद की छांव सदैव आपके साथ है।’

समाचार अत्यंत दुःखद

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा- पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहन करने के शक्ति प्रदान करें।

एक बेटे के जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पूज्य पिताजी पूनमचंद यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पिता का साया सिर से उठना एक पुत्र पर उसके जीवन का सबसे बड़ा वज्रपात होता है। इस खालीपन को कभी भरा नहीं जा सकता।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button