मऊगंज पहुंचे सीएम मोहन यादव – बहुती जलप्रपात देख बोले WOW, 241.33 करोड़ की सौगात

CM Mohan Yadav reached Mauganj – said WOW after seeing Bahuti waterfall, a gift of 241.33 crores

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मऊगंज के प्रवास पर पहुंचे और विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। सबसे पहले उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बहुती जलप्रपात का भ्रमण किया और नजारा देख मंत्रमुग्ध रह गए। परंपरागत नृत्य से स्वागत के बाद उन्होंने देवतालाब शिवधाम में रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद देवतालाब स्टेडियम में आयोजित जनसभा में 241.33 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी बांटे गए।

देवतालाब को देव लोक बनाने की घोषणा
सीएम ने कहा – “दुनिया में तालाब और सरोवर बहुत हैं, लेकिन स्वर्गलोक के देव के नाम पर केवल देवतालाब है। इसे देव लोक बनाया जाएगा।” साथ ही देवतालाब उप तहसील को पूर्ण तहसील बनाने, हॉस्पिटल निर्माण, महाविद्यालय में ऑडिटोरियम व अतिरिक्त कक्ष बनाने और अष्टभुजी माता मंदिर का सौंदर्यकरण करने की घोषणाएं कीं।

बहुती जलप्रपात बनेगा पर्यटन स्थल
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बहुती जलप्रपात को पर्यटन विकास निगम के माध्यम से विकसित किया जाएगा।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री लखन पटेल और विधायक गिरीश गौतम मौजूद रहे।

Exit mobile version