छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति
सीएम साय दिल्ली में गृहमंत्री शाह से मिले, की बातचीत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात की और उन्हें पीएम बनने की बधाई दी। सीएम साय ने तक़रीबन 20-25 मिनट तक उनसे बातचीत की। जिसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और बातचीत की है।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और माओवादी विरोधी अभियानों की जानकारी दी। वहां से निकलकर उन्होंने दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सांसदों से संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद विजय बघेल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई सांसदों से मुलाकात की।



