भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल नाराजगी जाहिर की है, बल्कि उन्हें जमकर फटकारा भी है। सीएम डॉ. यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को शराबी बताकर उनका घोर अपमान किया है। जनता इस अपमान का हिसाब चुकाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिलाओं पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता को दर्शाया है। यही कांग्रेस का चाल-चरित्र है। उसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माफी मांगने और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है।
सीएम डॉ. यादव ने खड़गे से की जीतू को पद से हटाने की मांग
CM Dr. Yadav asked Kharge to remove Jitu from the post
