VIRAL NEWS
क्लर्क ऑनलाइन ठगी का शिकार, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद में ऑनलाइन ठगी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है, अब एक क्लर्क ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। मामला जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है जहां अकलवारा हाई स्कूल के क्लर्क मदन लाल कन्नौजे के पास अज्ञात नम्बर से कॉल आता है और अज्ञात व्यक्ति अपने आप को बैंक अधिकारी बता कर क्रेडिट कार्ड का बैंलेस राशि क्लोज करने के नाम पर OTP मांगता है और 15 मिनट के अंदर 1 लाख 80 हजार रुपय अकाउंट से उड़ा लेता है। फिंगेश्वर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। वही कुछ दिन पहले गरियाबंद में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ भी ऑनलाइन ठगी हुआ हैं। ठगों ने तो फर्जी रिश्तेदार फूफा बन कर तुम्हारे बुआ का तबियत खराब होने की बात कह कर इमोश्नल कर 70 हजार रुपए ठग लिए।



