भूमि डायवर्सन के लिए मांगी रिश्वत, लिपिक गिरफ्तार

Clerk arrested for seeking bribe for land diversion

रायपुर। जिला धमतरी में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कुरूद में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ पुनेश्वर सूर्यवंशी को कृषि भूमि को डायवर्सन / परिवर्तित करने के एवज में 10,000 का रिश्वत लेते हुए एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर की टीम ने आज गिरफ्तार किया। शिक्षक कालोनी, वार्ड नं. 15, धमतरी निवासी प्रकाश चन्द्राकर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी। उसने ग्राम कंहारपुरी, तहसील कुरूद, जिला धमतरी स्थित अपनी कृषि भूमि को व्यावसायिक प्रयोजन हेतु डायवर्सन / परिवर्तित कराने के लिये कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कुरूद में आवेदन प्रस्तुत किया था।। उक्त कार्य के लिये कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कुरूद में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ पुनेश्वर सूर्यवंशी से मुलाकात करने पर कृषि भूमि को डायवर्सन / परिवर्तित करने के एवज्ञ में 20,000 रूपये रिश्वत की मांग कर रहा था लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी प्रथम किश्त के रूप में 10,000 रूपये लेने पर सहमत हुआ। सोमवार को ट्रेप आयोजित कर पुनेश्वर सूर्यवंशी, सहायक ग्रेड 3 को प्रार्थी से प्रथम किश्त 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version