देवभोग अस्पताल प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कर्मियों का भी किया गया सम्मान

देवभोग @ देवीचरण ठाकुर। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत आज बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी टीम के साथ सुबह से स्वच्छता अभियान चलाया।जिसके तहत अस्पताल के सभी वार्ड,प्रांगण की साफ सफाई किया गया।बैंक मैनेजर अविनाश पंडा के नेतृत्व में बैंक प्रबंधन के अलावा युवा मितान क्लब ,देवभोग एवम कुल्हड़ी खुर्द के ग्रामीण व
अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिल लगभग 40 लोगो ने इस सफाई अभियान में भाग लिया था। स्वच्छता अभियान के बाद सभी सफाई कर्मियों को बीएमओ सुनील रेड्डी की मौजूदगी में साल श्री फल देकर स्मानित करने के अलावा उन्हें राशन का पैकेट भी भेट किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बैंक मैनेजर के अलावा आफिसर मनोरंजन दास,सूबेदार मुंडेया, जे तिग्गा समेत समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version