पुलिस और एनएसयूआई के बीच झड़प, परीक्षाओं में घोटाले पर डिप्टी सीएम का आवास गिरने पहुंचे थे, पुलिस ने लाठी मारकर खदेड़ा

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा मप्र। रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच सड़क हो गई पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया।

दरअसल छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता व्यापम घोटाले आरक्षक भर्ती पटवारी परीक्षा नर्सिंग परीक्षा और अब नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर डिप्टी सीएम के आवास का घेराव करने जा रहे थे, जैसे ही विवेकानंद पार्क में चलकर मानस भवन के पास पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बेरिकेट लगाकर रोक दिया पुलिस छात्रों को रोकना चाहती थी, पर छात्र डिप्टी सीएम के आवास का घेराव करने की मांग पर अड़े थे।

छात्रों के मुताबिक अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हर बार छात्रों को फेल कर दिया जाता है। छात्र साल भर पढ़ाई करते हैं फिर भी रिजल्ट में लापरवाही बढ़ती जाती है, फिर हमें पास करने के नाम पर प्रोफेसर और विभाग के लोग पैसे की मांग करते हैं। रीवा के विश्वविद्यालय में आजकल छात्रों को फेल करना फिर पैसे लेकर पास करना कमाई का एक जरिया बन गया है। हमने पहले से घिराव की सूचना दी थी फिर भी हमारे साथियों को बुरी तरह मारा गया।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय संगठन मंत्री शिवम मिश्रा जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह सचिव अजय सिंह और संस्कार त्रिपाठी घायल हुए हैं जिनके हाथ पैर और कमर पर चोट आई है। छात्र दिनेश नामदेव का कहना है कि हम परीक्षाओं में हुए घोटाले के मुद्दे को लेकर युवाओं और छात्रों की मांग रखने शांतिपूर्ण तरीके से डिप्टी सीएम के आवास जा रहे थे पुलिस ने हम पर पानी की बौछारें छोटी फिर हमें लाठियां से मारा आज हमारी आवाज को कुचलना का काम किया गया है आखिर अपना अधिकार मांगने पर छात्रों पर लाठियां क्यों चलाई जा रही हैं।

Exit mobile version