ईरान में गृहयुद्ध! पुलिसकर्मी को दिनदहाड़े दी खौफनाक मौत
Civil war erupts in Iran! Policeman brutally killed in broad daylight

नई दिल्ली । आर्थिक बदहाली और गिरते रियाल की कीमत से जूझ रहे ईरान में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक भयावह वीडियो ने देश में व्याप्त असुरक्षा को जगजाहिर कर दिया है। दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने एक चलती गाड़ी से पुलिस वाहन का पीछा किया और अंधाधुंध फायरिंग कर पुलिसकर्मी महमूद हकीकत को मौत के घाट उतार दिया। WANA समाचार एजेंसी के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी जातीय बलूच अधिकारों की मांग करने वाले समूह ‘जैश-अल-अदल’ ने ली है। इस समूह ने हाल ही में ईरान के धार्मिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाने के लिए अन्य छोटे समूहों के साथ गठबंधन किया है। हिंसा की आग केवल एक प्रांत तक सीमित नहीं है, राजधानी तेहरान के पास मलार्ड काउंटी में भी अशांति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिसकर्मी शाहिन देहगान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।



