सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआरियो को पकड़कर जुआ एक्ट के तहत की कार्यवाही

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा। पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय शिवाली चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली उप निरीक्षक अरविन्द सिहं राठौर द्वारा जुआ की फड़ मे हार जीत की बाजी लगाने बाले जुआरियो के विरुध्द 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19 /10/2020 को रात के वक्त विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, की नया तालाब के पास शिवचरण बंसल अपने घर में जुआ खेलवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गई तो 03 जुआरी मौके पर पकड़े गये तथा 01 जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर मोटर सायकल छोड़कर मौके से भाग गया।

पकड़े गये जुआरियो से नाम पता पूछा गया तो 1- अरबिन्द कुमार पाण्डेय पिता रविशंकर पाण्डेय निवासी पाण्डेय टोला, 2- विजय बंसल पिता लाला बंसल निवासी रानी तालाब, विजय सौधिया पिता स्वं रामभान सौधिया निवासी खौर थाना विछिया का होने बताये तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम शिवचरण बंसल निवासी नया तालाब थाना कोतवाली का होना बताये जो जुए के फड़ से 52 तास के पत्ते एवं 11770 रु. तथा जुआरियो केपास से 1130 रु कुल नगदी 12900 रु तथा जुआ के फड़ के पास मे ही भागने बाले व्यक्ति की मोटर सायकल FZ-X काले रंग की मौके से जप्त किया जाकर 04 जुआरियो के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत विधिनुसार कार्यवाही की गई है।

कुल जप्त मसरुका –

52 तास के पत्ते एवं नगदी 12900 रु

एक अदद एफ.जे.ड मोटर सायकल कीमती 50000 र .

कुल जप्ती 622900 रु.

थाना प्रभारी उप निरी. अरविन्द सिंह राठौर, स.उ.नि महेन्द्र त्रिपाठी, प्र.आर. राजेन्द्र पाण्डे, प्र.आर. राजकुमार तिवारी, आर. जितेन्द्र सेन, आर. सुधीर शुक्ला, आर. कमलेन्द्र सिंह परिहार।

Exit mobile version