हमर प्रदेश/राजनीति

राज्य में लघु वनोपज आधारित विकास कार्यों की प्रगति में वृत्त और वन मंडलवार जगदलपुर शीर्ष पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज आधारित विकास कार्यों की प्रगति में वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत वृत्त तथा वन मंडलवार जगदलपुर शीर्ष पर है। राज्य के सभी 6 वन वृत्तों और वन मंडलों में लघु वनोपज आधारित विकास कार्यों के रैंकिंग में जगदलपुर को प्रथम स्थान हासिल हुआ है।

प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ अनिल राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें वृत्तवार प्रथम जगदलपुर के पश्चात रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कांकेर तथा सरगुजा का स्थान है। इसी तरह जिला यूनियनवार रैंकिंग में प्रथम जगदलपुर के पश्चात कटघोरा तथा बालोद का स्थान है। इसके पश्चात क्रमशः बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, कवर्धा, दंतेवाड़ा, पूर्व भानुप्रतापपुर, राजनांदगांव, कांकेर, बिलासपुर, महासमुंद, बलरामपुर, सुकमा तथा धरमजयगढ़ का स्थान है। इसी तरह खैरागढ़, बीजापुर, कोरबा, नारायणपुर, सूरजपुर, रायगढ़, दक्षिण कोण्डागांव, सरगुजा, जशपुर, मनेन्द्रगढ़, पश्चिम भानुप्रतापपुर, केशकाल, कोरिया तथा मरवाही का स्थान है।

इनमें लघु वनोपज आधारित विकास कार्यों के अंतर्गत संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन, लाख पालन, औषधि परियोजना तथा वित्तीय प्रगति के आधार पर प्रत्येक वृत्त और जिला यूनियन द्वारा किए कार्यों की समीक्षा कर उक्त रैंक निर्धारित की गई है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button