मसीही समुदाय ने विधेयक का किया विरोध, सड़कों पर प्रदर्शन जारी

Christian community protests against the bill, street demonstrations continue

रायपुर । छत्तीसगढ़ में धर्म स्वतंत्रता विधेयक- 2026 का जमकर विरोध हो रहा है। संयुक्त मसीही समाज ने इस कानून के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विधेयक पर चर्चा के बाद लोक भवन (राजभवन) घेरने निकले, लेकिन बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें लोक भवन से 500 मीटर पहले ही रोक लिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इससे पहले प्रदर्शनकारी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर इकट्ठा हुए थे। इस प्रदर्शन में अलग-अलग जिलों से लोग शामिल हुए। हालांकि पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए थे, धरनास्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी।

मसीही समाज का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का यह प्रयास है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भागीदारी दी है। फिलहाल धरनास्थल में मसीही समाज के नेता इस विधेयक से होने वाले नुकसान को लेकर विरोध कर रहे हैं।

Exit mobile version