ऑपरेशन प्रहार-2 में चोरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. महिला समेत 4 गिरफ्तार, 900 सीसी से ज्यादा नशीली कफ सिरप जब्त

Chorhata police take major action in Operation Prahar-2. Four people, including a woman, were arrested and over 900 cc of narcotic cough syrup was seized.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

रीवा। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार-2” के तहत रीवा पुलिस को मेडिकल नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देशन में चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 900 सीसी से अधिक नशीली कफ सिरप जब्त की है। पुलिस के अनुसार बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के टेकुआ स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक महिला समेत तीन युवक स्कूटी में नशीली कफ सिरप की खेप रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चोरहटा पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चारों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिकेत सिंह (22) निवासी अमहिया, रावेन्द्र साकेत (35) निवासी रानी तालाब हरिजन बस्ती, अमरीश शुक्ला (18) निवासी गुढवा भटिगवां टोला तथा रानू उर्फ सपना साकेत (23) निवासी गुलगंज छतरपुर हाल मुकाम ट्रांसपोर्ट नगर रीवा के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास रखी तीन बोरियों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई। इसके बाद सभी आरोपियों को थाने लाकर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।

 

थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मेडिकल नशे के कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है और जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

 

 

Exit mobile version