छत्तीसगढ़
डीएवी स्कूल मुंगझर, देवभोग में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
Children's Day was celebrated with great enthusiasm in DAV School Mungjhar, Devbhog.

देवीचरण ठाकुर की रिपोर्ट
देवभोग_ सीबीएसई संचालित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर, देवभोग में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।



हवन–यज्ञ के साथ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र हवन–यज्ञ से हुई। इसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सुख-समृद्धि, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रार्थना सभा में दी गई प्रेरणादायी संदेश
हवन के पश्चात शिक्षकों द्वारा सुसंगठित प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरणादायी संदेश दिए गए।


शिक्षक-शिक्षिकाओं की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों के मनोरंजन के लिए गीत, नृत्य और कविताओं की आकर्षक प्रस्तुति दी।
कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने भी बहुत सुंदर नृत्य प्रदर्शन कर समां बांध दिया।


स्वल्पाहार व मिठाई वितरण
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को स्वल्पाहार व मिठाई वितरित की गई। बच्चे उत्साह से भरकर एक-दूसरे के साथ उत्सव का आनंद लेते दिखे।
खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह
विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और खूब मनोरंजन किया।
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति प्रदान की गई।
प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्राचार्या सुमिता सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।



