ईसाई स्कूल में बच्चों से करा रहे मजदूरी का काम

कांकेर @ धनंजय चंद। प्रदेश मे ईसाई स्कूलों कि बेहतर शिक्षा को संवारने के लिए उनके ट्रस्ट द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जिससे इन ईसाई स्कूल में भी लगातार बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ने लगी है। वहीं कुछ ऐसे स्कूल हैं, जहां पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाय उनके काम कराते हैं। ऐसा ही मामला कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम छोटे बेठिया के ईसाई स्कूल अमर ज्योति उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का है। जहाँ बच्चों को पढ़ाई के बजाय बच्चों से काम कराया जा रहा है। उनकी पढ़ाई की तरफ शिक्षक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।



जब हमारे न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर स्कूल मे हो रहे बच्चे से काम करवाने के मामले की तब्दीश करने पहुंचे तो उन्होंने देखा मजदूरों को न बुलवाकर बच्चों से हर काम कराते हैं। बच्चे भी खुशी-खुशी इस काम में लगे रहते हैं, क्योंकि इससे वह पढ़ाई से बचे रहते हैं। अमर ज्योति उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय छोटेबेठिया मे बाउंड्री वॉल बनाने का काम चल रहा है वही बच्चे ढूलाई गाड़ी मे इटों को लाधकर लाने का काम कर रहे थे। जब बच्चों से पूछा गया है कि ऐसा काम करने के लिए कौन बोला है तो बच्चों का जवाब रहा कि हमें स्कूल के फादर ने बोले है काम करने।



