हमर प्रदेश/राजनीति

मतदाता जागरूकता के लिए बच्चों और समूह की महिलाओं ने बनाई मानव श्रृंखला

शत्-प्रतिशत मतदान और मताधिकार का उपयोग करने लोगों को दिया संदेश, जिलेभर में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कलेक्टर ने नए मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की अपील की

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लगभग 500 स्कूली बच्चों और स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शत् -प्रतिशत मतदान और मताधिकार का उपयोग करने लोगों को संदेश दिया। मतदाता जागरूकता के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

गरियाबंद के गांधी मैदान में महिला और बच्चों ने मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली इंडोर स्टेडियम में पहुंचने केे पश्चात मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। महिला और बच्चों ने गरियाबंद जिले के नक्शे को मानव श्रृंखला के रूप में प्रदर्शित किया। साथ ही शत-प्रतिशत वोट का भी मानव श्रृंखला निर्माण किया। इसके अलावा महिला समूहों ने चुनई तिहार शब्द को मानव श्रृंखला के रूप में प्रदर्शित कर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। इसके तहत छात्र -छात्राओं ने लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाने का आह्वान किया। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम में ईव्हीएम मशीन भी प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से लोगों को मॉकपोल और वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, उप संचालक पंचायत पदमनी हरदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन करने कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों से भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने की अपील की। साथ ही विवाह करके अपने ससुराल आये नवविवाहितों को भी नए जगह पर अपना नाम सूची में जोड़वाने की अपील की।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button