Balrampur : भाजपा मंडल सनावल में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। भाजपा मंडल सनावल में प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार को पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया की कांग्रेस कि सरकार ने शराब बंदी का वादा किया था, उसी शराब से जनता को लूट रही, जिसमें 2000 करोड़ का घोटाला वर्तमान सरकार ने किया है। उसी के विरोध में सनावल मंडल में मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह के नेतृत्व एवं जिला मंत्री मुंद्रिका सिंह के कुशल मार्ग दर्शन में मुख्यमंत्री का पुतला दहन सनावल चौक में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री मुंद्रिका सिंह,अनुसूचित जनजाति के प्रदेश आमंत्रित सदस्य, जिला प्रतिनिधि मुंशीराम सिंह, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुन्ना रवि, एसटी मोर्चा के जिला मंत्री रामदेव मरकाम, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय साहू, भाजपा युमो मंडल अध्यक्ष सत्यम जयश्वाल, भाजपा युमो मंडल महामंत्री जशवंत यादव,भाजपा युमो मंडल महामंत्री रामजीत पावाले, जिला युमो सह मीडिया प्रभारी पिंटू रहमान, विकाश गुप्ता,फालेंद्र श्रीवास,प्रेमचंद यादव, बंशीधर यादव,रत्नेश गुप्ता ,जयनाथ मानिकपुरी,ओमप्रकाश गुप्ता,राकेश गुप्ता,रामचरण यादव समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे l



