अयोध्या में नृत्य गोपाल दास महाराज से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां दर्शन-पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान रामलला के भी दर्शन पूजन किए और जनमानस के सुखी व स्वस्थ होने की प्रार्थना की। यहां के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज से मुलाकात की।

मणिराम दास छावनी पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका कुशलक्षेम जाना। सीएम ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना की। इसके अलावा उन्होंने दिगंबर अखाड़ा में सुरेश दास जी महाराज से मुलाकात की। वहीं सीएम बड़ा भक्त माल भी गए, जहां उन्होंने किशोर दास जी महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यहां सीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महंत अवधेश दास व अन्य संत भी मौजूद रहें।

Exit mobile version