मुख्यमंत्री आज आएंगे देवतालाब, 241 करोड़ के कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

Chief Minister will visit Devtalaab today, will lay the foundation stone and inaugurate works worth Rs 241 crore

लोकेशन – रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
मऊगंज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 7 सितंबर को मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह प्रवास एक दिवसीय होगा।
मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर 11:15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:35 बजे बहुती पहुंचेंगे, जहां उनका पारंपरिक शैला नृत्य से स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री बहुती जलप्रपात का अवलोकन करेंगे।
दोपहर 12:10 बजे बहुती से हेलीकॉप्टर द्वारा देवतालाब रवाना होंगे और 12:25 बजे देवतालाब पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले देवतालाब शिव मंदिर में पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद देवतालाब स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मऊगंज जिले में 241.33 करोड़ रुपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।
समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे देवतालाब से हेलीकॉप्टर द्वारा रीवा लौटेंगे और 2:50 बजे वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Exit mobile version