छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरहमर प्रदेश/राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर और कुनकुरी में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर विगत दिवस कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जिस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया, वो आज फलीभूत हो रहा है और यह तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कुनकुरी और जशपुर में ऑडिटोरियम निर्माण करने सहित कई घोषणाएं भी की। इसके साथ ही  मुख्यमंत्री ने 163 नगरीय निकायों में अटल परिसर का भूमिपूजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिल्हा से वर्चुअली शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक श्रीमती गोमती साय और रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, कृष्ण कुमार राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, रामप्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, रोहित साय, संभागायुक्त जी. आर. चुरेंद्र, कलेक्टर रोहित व्यास, आईजी अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित  अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण  और भारी संख्या में लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी और बेहतर सुशासन के वादे के साथ छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों के विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए उनके खाते में दिया जा रहा है। किसानों से 3100 रूपए प्रति किवंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता की 5500 प्रति मानक बोरा के दर से खरीदी हो रही है। रामलला दर्शन योजना से भक्तों को राममंदिर का दर्शन कराया जा रहा है।  एक साल के भीतर ही हमने माओवादियों को उनके सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले इलाकों से खदेड़ दिया। अब माओवाद अंतिम सांसें ले रहा है। इससे बस्तर में विकास की नई राह खुली है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों का विकास किया जा रहा है और नियद नेल्ला नार योजना से बस्तर के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाएं संचालित की जा रही है। जशपुर में एक वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित वीडियो, शासकीय लोगों का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जशपुर में एक वर्ष में हासिल की गई उपलब्धियों से संबंधित वीडियो को लॉन्च किया। इसके साथ ही डिजिटल टीएल www-tljashpur-in  शिक्षा के क्षेत्र में जशपुर एआई पाठशाला, शासकीय योजनाओं और पत्रों में दिखाई जाने वाली विशेष लोगो का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वार्षिक प्रगति पत्रक, जस्पयोर कैलेंडर और जशपुर पर्यटन स्थल कैलेंडर का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नगरीय निकाय और एचडीएफसी बैंक के बीच एक एमओयू साइन किया गया। प्रकृति परीक्षण का प्रमाण पत्र किया वितरित प्रकृति परीक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने प्रकृति परीक्षण का प्रमाण पत्र भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इसे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह पद्धति काफी कारगर है। उन्होंने लोगों से इसे अपनाकर चिकित्सीय लाभ लेने की सलाह भी दी। कुनकुरी, जशपुर में आडिटोरियम निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में आडिटोरियम निर्माण, कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़, जशपुर में 500 सीटर आडिटोरियम निर्माण, कुनकुरी इनडोर स्टेडियम के लिए 20 लाख रूपए, ग्राम पंचायत नारायणपुर ओघेश्वर आश्रम में 2 प्रवेश द्वार निर्माण, तपकरा तहसील में लिंक कोर्ट बनाने, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सालियाटोली में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख  और बार एसोसिएशन कुनकुरी में फर्नीचर, पुस्तकालय के लिए 25 लाख देने की घोषणा की।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button