नयी दिल्ली । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव ने सोमवार को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें भोपाल मेट्रो का शुभारंभ करने और वहां प्रस्तावित किसान सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। डॉ यादव प्रधानमंत्री से संसद भवन में उनके कार्यालय में मिले। मध्य प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि इस भेंट में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में अवगत कराया। श्री यादव ने प्रधानमंत्री से मध्य प्रदेश के विकास के संबंध में मार्गदर्शन का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पिछले महीने भोपाल मेट्रो के पहले चरण के काम का निरीक्षण किया था। भोपाल मेट्रो के पहले फेज में सात किलोमीटर लंबे रूट का कार्य करीब करीब पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मोदी को भोपाल मेट्रो उद्घाटन के लिये आमंत्रित किया
Chief Minister Mohan Yadav invited Modi for the inauguration of Bhopal Metro
