मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : 43 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री अमरजीत भगत ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। जिला मुख्यालय के इन्डोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत जिले के 43 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष से योजना अंतर्गत सहायता राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये किया गया है। सामूहिक विवाह में वधुओं को 21 हजार रूपये का चेक राशि सहित आलमारी, पंखा, सूटकेस, श्रृंगार समान, कपड़े और बर्तन आदि सामान भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

Exit mobile version