रीवा – मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
मऊगंज जिले को मिली 11 नई सड़कें, नए भवन और स्टेडियम का तोहफ़ा
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मऊगंज जिले के देवतालाब में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कुल 241.33 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अवसर पर 37.50 करोड़ रुपए के तैयार कार्यों का लोकार्पण और 203.83 करोड़ रुपए के प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास किया गया।
लोकार्पण किए गए प्रमुख कार्य
लोक निर्माण विभाग (भवन-सड़क) के 19.45 करोड़ रुपए के 3 कार्य
लोक निर्माण (भवन) के 15.99 करोड़ रुपए के 2 कार्य
पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के 1.56 करोड़ के कार्य
गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के 50 लाख रुपए के कार्य
शिलान्यास किए गए प्रमुख कार्य
133.98 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 सड़कें
50.37 करोड़ की लागत से बनने वाले 2 भवन
18.28 करोड़ की लागत से बनने वाले अन्य 2 भवन
1 करोड़ रुपए से बनने वाला पशुपालन विभाग का नवीन कार्यालय और पॉलीक्लीनिक भवन
शामिल प्रमुख सड़कें
खर्रा से मऊगंज वाया बेलहा नानकार, चमड़िया, पर्वा, मगनिया, बैजला, करही, पहरखा, सैलया, पन्नीमार्ग
खटखरी फोरलेन वाईपास मार्ग
घोरहा से खुजबा, खुजवा, सुअरहा, खुजरहन मार्ग
सूजी से अर्जन कहुआ मार्ग
रघुनाथगंज से मनिकवार वाया पलिया शुकलान, करौदहा, मिसिरगवां मार्ग
गंगेव उमरिया गेरूआरी मार्ग, देवरा फरेदा से मनिकवार वाया हार्देहा मार्ग
कोरिगवा अस्पताल से मौलिया नरैनी तक, फुलहा से भूसी और झूसी तक मार्ग
देवतालाब नईगढ़ी रोड से गनिगवां (श्री अखिलेश सिंह निवास तक) मार्ग
नए भवन व सुविधाएं
मऊगंज में संयुक्त जिला कार्यालय
राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास गृह
सर्किट हाउस
देवतालाब शासकीय महाविद्यालय में स्टेडियम निर्माण
