मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितंबर को मऊगंज में – 241.33 करोड़ की सौगात देंगे
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will give a gift of Rs 241.33 crore in Mauganj on September 7

लोकेशन रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
मऊगंज। मऊगंज जिला 7 सितंबर को बड़ी सौगातों का गवाह बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस दिन जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 241.33 करोड़ रुपये के लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बहुती प्रपात का अवलोकन करेंगे तथा देवतालाब पहुंचकर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद देवतालाब में आयोजित भव्य कार्यक्रम में वे विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
19.45 करोड़ के सड़क कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग (भवन-सड़क) के 19.45 करोड़ रुपये के तीन कार्यों, लोक निर्माण (भवन) के 15.99 करोड़ रुपये के दो कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 1.56 करोड़ रुपये से निर्मित मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम तथा 50 लाख रुपये की लागत से बने अन्य कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।
133.98 करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन
डॉ. यादव इस अवसर पर 133.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 11 सड़कों, 50.37 करोड़ रुपये के दो भवनों, 18.28 करोड़ रुपये के दो भवनों तथा 1 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पशुपालन विभाग के नवीन कार्यालय एवं पॉली क्लीनिक भवन का भूमिपूजन करेंगे।
इन मार्गों को मिलेगी सौगात
खर्रा से मऊगंज वाया बेलहा, नानकार, चमड़िया, पर्वा, मगनिया, बैजला, करही, पहरखा, सैलया, पन्नी मार्ग, खटखरी फोरलेन वाईपास मार्ग, घोरहा से खुजबा, सूजी से अर्जन कहुआ मार्ग, रघुनाथगंज से मनिकवार वाया पलिया शुकलान मार्ग, गंगेव उमरिया गेरुआरी मार्ग, देवरा फरेदा से मनिकवार मार्ग, कोरिगवा अस्पताल से मौलिया नरैनी मार्ग, डगडौआ एनएच से सतखरा मार्ग, फुलहा से झूसी मार्ग सहित कई अन्य सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन होगा।
संयुक्त जिला कार्यालय का शिलान्यास भी
मऊगंज में संयुक्त जिला कार्यालय, राजस्व विभाग के लिए आवासीय भवन, सर्किट हाउस तथा देवतालाब के शासकीय महाविद्यालय में स्टेडियम निर्माण का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।



